







रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार इन दिनों यूपी लोकसभा में प्रचार में जुटे हुए हैं। लखीमपुर खीरी में चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने मुलाकात की।


सुरेश गंगवार इन दिनों लखीमपुर खीरी में डेरा जमाकर पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी जब लखीमपुर पहुंचे तो सुरेश गंगवार ने उनसे मुलाकात की। हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद मोदी ने सुरेश गंगवार की कुशलक्षेम पूछी।


