वन विकास निगम के अध्यक्ष गहतोड़ी का निधन

देहरादून। चंपावत के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कैलाश गहतोड़ी ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *