समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा ने जागरूक मतदाताओं को वितरित किया 75 कुंतल गेहूं का पुरस्कार

रुद्रपुर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूक अभियान के विजेताओं को पांच कुंतल व एक कुंतल गेहूं देकर सम्मानित किया गया। कुल 10 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 कुंतल गेहूं एवं 23 विजेताओं को एक क्विंटल गेहूं के रूप में द्वितीय पुरस्कार वितरण किया गया।

समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा ने एक अभिनव पहल करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने का अभियान चलाया और घोषणा की कि नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में कोई भी मतदाता जो मतदान कर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम में अमिट स्याही का निशान की फोटो भेजेगा, उसमे से लक्की ड्रा निकालकर 10 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 कुंतल गेहूं एवं 23 विजेताओं को एक क्विंटल गेहूं के रूप में द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा।.मतदान के बाद लकी ड्रा के जरिए यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान नरेंद्र जी, सीए हरनाम चौधरी, सीए अशोक सिंघल, समाजसेवी सुशील गाबा, मनीष अग्रवाल, हरीश ठुकराल, किशन ग्रोवर समेत सभी विजयी प्रतिभागी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *