







रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।




पिछले दिनों गंगवार दंपति ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के दो घंटे बाद कांग्रेस ने बैक डेट का निष्कासन जारी किया था।

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बाद में सुरेश गंगवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
जिला पंचायत अध्यक्ष के पीआरओ नसीम अहमद ने बताया कि भाजपा में ज्वाइनिंग से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मीटिंग हुई थी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद ज्वाइनिंग का फैसला हुआ।


