ईवीएम खराब होने से मतदान रुका, एसएसपी ने लाइन में लगे लोगों को बांटा पानी व जूस

रुद्रपुर। जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर के बूथ नम्बर 03 में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान प्रभावित हो गया था ।

मौके पर ईएसआई के इंजीनियर आये और नई ईवीएम मशीन से कुछ समय बाद पुनः मतदान सुचारू रूप से शुरू किया गया।

इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा मतदान हेतु लाइन में लगे लोगों के लिए जूस, पानी और बैठने की व्यवस्था की गई, क्योंकि लोग गर्मी में लाइन में खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *