कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व महामंत्री राजीव कामरा अपने समर्थकों संग भाजपा मे शामिल, विधायक शिव अरोरा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव का पारा जैसे-जैसे पर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है,अन्य दल व कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता लगातार पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामने मे लगे हैं। आज विधायक शिव अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महानगर महामंत्री राजीव कामरा अपने समर्थको संग भाजपा में शामिल हो गए। उनको पटका पहनकर विधायक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कांग्रेस पार्टी से लोगों का मोह भंग हो चुका है और यही कारण है एक के बाद एक कई नेता कांग्रेस का दामन छोड़ते जा रहे हैं, वह अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं चुनाव में जनता उन्हें फिर से आईना दिखाने का काम करेगी। राजीव कामरा व उनके दर्जनों समर्थको का भारतीय जनता पार्टी मे स्वागत किया, वही विधायक ने आशा व्यक्त की कि आप सभी पूरी निष्ठां एवं ईमानदारी के साथ व नरेंद्र मोदी के सिपाही अजय भट्ट की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच में कार्य करेंगे।
शामिल होने वालों में राजीव कामरा अशोक अरोड़ा राजेश कामरा, प्रदीप कामरा,अजीत सिंह, मनीष कुमार, सक्षम गोस्वामी, रजत चौहान, अनुभव, संदीप सिंह, प्रभु दयाल, सुमित आदि लोग शामिल हुए।

इस दौरान कार्यक्रम मे भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, राजेश जग्गा पार्षद रीना जग्गा,दिलीप अधिकारी,सुशील गाबा, मनोज मदान, किरण विर्क, अनमोल विर्क, मोहित चड्ढा, विकास सागर, सुनील सागर, मही सकलानी,अनीता ब्रेठा, प्रीत ग्रोवर, धीरेंद्र मिश्रा, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, विनय बत्रा,मानस जयसवाल, नितेश गुप्ता, प्रमोद मित्तल, किशन सुखीजा,पुरुषोत्तम अरोड़ा, कस्तूरी लाल तागरा आदि लोग कार्यक्रम मे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *