चुघ ने किया केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का स्वागत, बंगाली बाहुल्य क्षेत्र में करेंगे प्रचार

रुद्रपुर। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के सांसद शांतनु ठाकुर का रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने जोरदार स्वागत किया।

भाजपा नेता चुघ ने केंद्रीय मंत्री ठाकुर को अवगत कराया कि यह क्षेत्र बंगाली बाहुल्य क्षेत्र है जो सदैव भाजपा के पक्ष में अपना रुझान रखता है और बंगाली समुदाय ने हर परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को भाजपा अपने साथ लेकर चलती है चुघ ने अवगत कराया कि केंद्रीय मंत्री बंगाली बाहुल्य क्षेत्र आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी, संजय नगर खेड़ा और दिनेशपुर में भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार की तरह है यहां समाज के सभी लोगों को सम्मान मिलता है ऐसे में भाजपा 400 पार का नारा सार्थक होगा और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के वहां पहुंचने पर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और बंगाली समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *