सामिया लेक सिटी में 14 अप्रैल को रखी जाएगी देव निवास अपार्टमेंट्स की नींव, भंडारा भी होगा

रुद्रपुर। सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड की आवासीय परियोजना ‘सामिआ लेक सिटी’ में 14 अप्रैल को वैशाखी एवं चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर नये ‘देव निवास अपार्टमेंट्स’ की नींव रखी जायेगी। यह अपार्टमेंट्स काफी लग्ज़री होगा।

सामिया के प्रबंधक मोहम्मद आसिम ने बताया कि सामिआ लेक सिटी ‘देव निवास अपार्टमेंट्स’ के नाम से नये फ्लेट्स की शुरुआत कर रहा है। जिसका बैसाखी और चैत्र नवरात्र 14 अप्रैल को पूजा अर्चना के बाद शुभारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

आपको बता दे कि काशीपुर रोड पर स्थित सामिआ लेक सिटी आवासीय परियोजना में लगभग 76 एकड़ फैले क्षेत्र में कालोनी विकसित की जा रही है। जिसमे सबसे आकर्षक 5 एकड़ की झील है। अब इस झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही यहां माल का निर्माण भी शीघ्र प्रारम्भ किया जा रहा है। राज्य की यह सबसे बड़ी आवासीय कालोनी है। यहां पांच सौ से ज़्यादा परिवार निवास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *