मोहन खेड़ा के प्रयासों से दर्जनों लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

रुद्रपुर। कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर निकटवर्ती धर्मपुर गांव में दर्जन लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा के प्रयासों से कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों का नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है और सदैव सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा लोगों का भाजपा से मोह भंग हो रहा है क्योंकि भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति करती है विकास की सोच सिर्फ कांग्रेस के पास है और कांग्रेस एक विशाल परिवार की तरह है जहां सभी धर्म का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

पूर्व पार्षद मोहनखेड़ा ने कहा कि भाजपा ने 10 वर्ष तक जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है लेकिन अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली और कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप चीमा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में ग्राम-धर्मपुर से शेखर विश्वास, कन्हैया लाल, सुरेन्द्रपाल(पाली), विकास बिष्ट,पवन बिष्ट,आनन्द सिंह बिष्ट,गिरीश चन्द्र जोशी, हरीश प्रकाश, हरीश भाकुनी, प्रेम प्रकाश तिवारी, रजत गिरी, वीरपाल गिरी,आयुष चौधरी, रजत कुमार, हिमांशु सीनारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *