रैली की अपार सफलता के लिये विधायक शिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का जताया आभार,विधायक बोले मोदी की दीवानगी सड़कों पर हजूम के रूप में नजर आई

रुद्रपुर।आज रुद्रपुर के ऐतिहासिक मोदी मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने आए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए मोदी मैदान में पहुंचे लाखों की संख्या में जनसमूह व रैली की अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता के लिए विधायक शिव अरोड़ा ने भाजपा के कार्यकर्ता व रुद्रपुर क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। साथ ही रुद्रपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थानीय विधायक होने के नाते रुद्रपुर पहुंचने पर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। विधायक ने प्रधानमंत्री का देव भूमि उत्तराखंड की रुद्रपुर की धरती पर पहुंचने के लिए स्वागत अभिनंदन किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आज लाखों की संख्या पहुंचा हजूम देखकर प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट प्रचंड बहुमत के साथ इस नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र को जीतने जा रहे हैं। वहीं रुद्रपुर विधानसभा से हम एक लाख मतों से जीत हासिल करने का संकल्प जो लिया है इसमें हम सफलता हासिल करेंगे। विधायक शिव ने रैली की अपार सफलता के लिए क्षेत्र की जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विधायक शिव अरोरा ने कहा इस बार की रैली ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। सड़क से लेकर जनसभा स्थल तक रिकॉर्ड भीड़ नजर आई जो दर्शाता है कि यह देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है और हम अबकी 400 पार के नारे को सार्थक करने जा रहे हैं। हम उत्तराखंड की पांचोः लोकसभा सीटों पर बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करेंगे। आने वाले 19 अप्रैल को उत्तराखंड की जनता कमल के फूल का बटन दबाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *