सीएम ने देर शाम किया मोदी मैदान का निरीक्षण

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम मोदी मैदान का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम धामी आज शाम मोदी मैदान पहुंचे और कल प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंखनाद रैली के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जनता के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने वीवीआईपी की एंट्री देखी और अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने व्यवस्था में लगे लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा, अजय टम्टा, खिलेंद्र चौधरी, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *