







रुद्रपुर। वार्ड 31 से कांग्रेस की पार्षद रहीं सुनीता मुंजाल के पुत्र सचिन मुंजाल ने अपने परिवार के साथ आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्या ग्रहण की। विधायक शिव अरोरा ने सभी को भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।


सचिन मुंजाल की छवि नेता की कम समाजसेवी की अधिक है। लोगों के किसी भी काम के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सचिन मुंजाल देर रात सक्रिय रहते हैं। जब पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाती है, तभी अपने घर जाते हैं। हर किसी के सुख दुख में भागीदारी करते हैं और बड़ों का सम्मान खुले मन से करते हैं।उन्होंने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ दी थी। उनकी अपने वार्ड में बेहतर साख बनी हुई है।
सचिन मुंजाल ने कहा कि सांसद अजय भट्ट का क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शिव अरोरा राजेश पप्पल, दीपक चौधरी, हरीश मुंजाल का तहे दिल से धन्यवाद किया। कहा कि उन पर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी की संस्था दिलवाई है। वह आपके विश्वास पर खरा खरा उतारेंगे।


