







रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के चुनाव कार्यालय का विधिवत हवन-यज्ञ के साथ उद्घाटन हुआ।


नैनीताल रोड पर बालाजी सर्विस सेंटर के निकट मंगलवार को हवन यज्ञ के भाजपा के चुनाव कार्यालय का सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने अजय भट्ट का स्वागत किया।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर और देश भर में चार सौ पार सीटें जीतने जा रही है। उनका किसी से मुकाबला नहीं है। भाजपा अपने देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ती है। यह चुनाव तो देश की जनता लड़ रही है। कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। समझदार लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। कहा कि यहां भी कई कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में हैं। शीघ्र ही यहां भी भाजपा का कुनबा बढ़ेगा।
उद्घाटन के मौके पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, अनिल चौहान, विवेक सक्सेना, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, डॉक्टर रंजीत सिंह गिल, सुरेश कोली, युवा नेता सुशील गावा, धर्म सिंह कोली, वेद ठुकराल, यशपाल घई, नरेश ग्रोवर, आशीष छाबड़ा, राजेश बजाज समेत बड़ी तादाद में भाजपा नेता शामिल हुए।


