







रुद्रपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डाक्टर रेखा यादव का समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो गया। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा ने उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई।


भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान डाक्टर रेखा यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंची। वह 24 वर्ष तक सपा में विभिन्न पदों पर रहीं। उन्होंने अपना त्यागपत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की।


