उत्तराखण्ड में 19 अप्रैल को होगा लोकसभा के लिए मतदान, चार जून को होगी मतगणना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तारीखों का ऐलान किया जा रहा है। शनिवार को तीन बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आज से देशभर में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा ।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव सात चरण में होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहला चरण के लिए चुनाव, दूसरा चरण के लिए चुनाव, तीसरा चरण के लिए चुनाव, चौथा चरण के लिए चुनाव, पांचवें चरण के लिए चुनाव, छठवें चरण के लिए चुनाव, सातवें चरण के लिए चुनाव होगा। हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है। राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।

उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा । चार जून को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *