







रुद्रपुर। महाशिवरात्रि पर श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के तत्वाधान में आयोजित शिव बारात पांच मन्दिर से प्रारंभ हुई, जिसमे विधायक शिव अरोरा भी भगवान शिव की बरात के साक्षी बनकर शामिल हुए। शहर के मुख्य स्थानों से निकली शिव बरात में मुख्य आकर्षण महादेव के स्वरूप व उनके साथ बड़ी संख्या अघोरी भस्म की होली खेलते हुए गाजे बाजे पर नाचे गाते हुए निकले। विधायक शिव अरोरा भी सेवा मण्डल व क्षेत्र के लोगों के साथ बाराती के रूप में भोले के भक्तों के साथ खूब नाचते नजर आये।


जगह जगह धार्मिक संस्थाओं और व्यापारियों द्वारा शिव बारात का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शिव बारात पांच मन्दिर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क रुद्रपुर में पहुँची।
विधायक शिव अरोरा ने कहा महाशिवरात्रि का यह पर चारों ओर आनद का वातावरण और उसी के उपलक्ष्य में श्री अमरनाथ सेवा मन्दिर जो हर वर्ष भव्य कावरियों का स्वागत करता हैं इस बार उन्होंने शिव बारात का बहुत सुंदर आयोजन किया। पूरे शहर में भगवान शिव की बारात का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ , आज रात गांधी पार्क में महादेव का विशाल जागरण होगा । विधायक ने कहा भगवान महादेव की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। क्षेत्र तरक़्क़ी करे और हम इसी प्रकार धर्मिक आयोजन कर अपनी संस्कृति को मजबूत करें।
इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री अमित नारंग, सुरेश कोली, सोनू अनेजा, किरण विर्क, अनमोल विर्क, सुशील यादव, धर्म सिंह कोली, देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, विनय बत्रा, रोनिक नारंग, राजकुमार साह, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, राजेश कामरा, योगेश वर्मा, विजय जग्गा, महेश बब्बर, बॉबी अरोरा, अशोक गुम्बर,राधेश शर्मा, प्रदीप अदलक्खा, मानस जयसवाल, बिट्टू चौहान, मनीषा रॉय,मोहित चड्डा, विपुल पसरीचा , आदेश भरद्वाज, जितेंद्र संधू, मनमोहन सिंह, राजीव शुक्ला, कुदीप फौजी, मनदीप वर्मा, राजेश तिवारी, गौरव अरोरा, व अमरनाथ सेवा मण्डल से सुनील ठुकराल, बाबू चड्डा, मनीष चुघ, नीतीश ढल्ला, माणिक अरोरा, राजन राठौर , अशोक अरोरा आदि लोग मौजूद रहे।


