







रुद्रपुर। काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री के आवास पर ईडी ना छापेमारी की है। ईडी के अधिकारियों की टीम ने आज बाजपुर रोड स्थित भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर छापा मारा है।


ईडी का यह छापा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से जोड़कर देखा जा रहा है। वे रावत के करीबी बताए जा रहे हैं। बता दें कि आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के वहां ईडी के छापे मारे गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भाजपा नेता के निवास पर भी इसी सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। फिलहाल ईडी की टीम भाजपा नेता के निवास पर मौजूद है। इस संबंध में अभी अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।


