व्यापार मंडल चुनाव: मनोज महामंत्री और संदीप कोषाध्यक्ष बने

रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रुद्रपुर इकाई के महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर संदीप राव ने पवन गाबा पल्ली को 86 वोटो से हराकर विजय प्राप्त की है। उन्हें 1025 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा ने हरीश अरोरा को 282 वोट से हराया है।

जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मैदान में उतरे पवन गाबा को 939 और बलविंदर सिंह बल्लू को 731 मत प्राप्त हुए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा अब नई टीम के साथ काम करेंगे। मनोज पहले उनकी टीम में कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *