अध्यक्ष जिला पंचायत से पंगा लेना एएमए को पड़ा भारी, वित्तीय अधिकार छिने

रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष से पंगा लेना अपर मुख्य अधिकारी को मंहगा पड़ गया। शासन ने उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। अब संयुक्त निदेशक मनवर सिंह राणा को जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर का आहरण वितरण का दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है कि अध्यक्ष जिला पंचायत और अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह के बीच नाराजगी चल रही थी। पिछले दिनों बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य अधिकारी नहीं आए थे और उन्होंने सदन की बैठक को अवैध करार दिया था।

निदेशक निधि यादव ने भेजे पत्र में संयुक्त निदेशक मनवर सिंह राणा को अग्रिम आदेश तक जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर का आहरण वितरण का जिम्मा सौंपा है। अपर मुख्य अधिकारी सामान्य और प्रशासनिक दायित्व पूर्व की भांति निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *