कड़ाके ठंड को देखते हुए विकास शर्मा ने शुरू किया जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने का अभियान

रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने जरूरतमंद महिलाओं को कंबल बांटने का अभियान शुरू किया है। जिसके तहत आज वार्ड नंबर 14 भदईपुरा वार्ड नंबर 37 रविन्द्र नगर वार्ड नंबर 11 संजय नगर खेड़ा में जरूरतमंद महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवा कर उसका लाभ लें। जिनको उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला उज्ज्वला योजना का लाभ लें। जिनके पास आवास नहीं है वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाएं और जितनी भी योजनाएं सरकार की चल रही हैं उन सबका लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि हमें समाज के अंदर सबको मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली, महामंत्री सुनील ठुकराल, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रजत दीक्षित, नगर मंत्री सुभाष यादव, धर्मेंद्र गंगवार, संदीप बाजवा, संजय हालदार, मलीना विश्वास, प्रियंका, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एडवोकेट धर्मेन्द्र शर्मा, नरेश राठौर, नमिता विश्वासआदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *