







रुद्रपुर में गंगापुर रोड स्थित कौशल्या एनक्लेव के मंदिर प्रांगण में आज से अखंड रामायण पाठ का विधिवत्त शुभारंभ किया गया जो कल दिनांक 22 तारीख तक होगा। 22 तारीख को हवन यज्ञ के बाद मंदिर प्रांगण में भव्य लंगर भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। मंदिर समिति ने इस राम कार्य में अधिक से अधिक भक्तजनों को पहुंचाने की अपील की है। आज प्रातः सर्वप्रथम मंदिर में ललित दुमका परिवार एवं महेश शर्मा परिवार द्वारा पूजन की शुरुआत की गई। उसके बाद टीम द्वारा अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया। इस मौके पर ललित दुमका, गुलशन गौतम, अजय राज शर्मा, अमर शर्मा, गणेश चौरसिया, आलोक राय, नंदकिशोर शर्मा, सुशील सिंह, शिव व्रत कुशवाहा, पूरन चंद्र पंत, संदीप थपलियाल, पूरन सिंह केड़ा आदि भक्तजन मौजूद थे। रामायण का संपूर्ण कार्यक्रम गुलशन गौतम के परिवार द्वारा किया गया।




