







रुद्रपुर। भाजपा नेता उत्पल दीक्षित को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जमाने की सजा सुनाई गई है। रामपुर कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्पल दीक्षित को हिरासत में ले लिया गया है। सजा आठ साल पुराने मामले में हुई है।


उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित आर्क होटल में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर हर्ष फायरिंग के दौरान उत्पल दीक्षित की पिस्टल से चली गोली से मुख्य बाजार निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस मामले में कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। रामपुर कोर्ट में यह मामला चलता रहा और आज फैसला सुना दिया गया। उत्पल दीक्षित रुद्रपुर की न्यू जैन कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस फैसले से उनके परिवार में बेचैनी है।


