राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भारत भूषण चुघ ने बांटे कलेंडर और मोमबत्ती, मंदिर में सफाई भी की

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और रामभक्त भारत भूषण चुघ का 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण करने का अभियान लगातार जारी है ।

इस भीषण सर्दी में आज प्रातः वह संजय नगर खेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण का अभियान प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह देश प्रभु श्री राम का है और पूरी देश की जनता प्रभु राम की अनुयायी है। ऐसे में यह सौभाग्य का विषय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। पिछले 500 वर्षों से प्रभु राम टाट में निवास करते थे। आज करोड़ों लोगों की आस्था के पश्चात प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे, जो पूरे देश का गौरव व हर्ष का पल है। इसको लेकर आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और रामभक्त भारत भूषण चुघ ने संजय नगर खेड़ा में घर-घर जाकर पूजा सामग्री और कैलेंडर का वितरण किया ।सर्वप्रथम श्री चुघ ने संजय नगर के मंदिर जाकर माथा टेका और वहां के पुजारी जी को सामग्री भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात भाजपा नेता चुघ अपनी टीम के साथ भगवान श्री राम के जयकारों के संजय नगर खेड़ा के घर-घर पहुंचे जहां उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरित किए। उन्होंने कहा कि पुरातन पीढ़ी से लेकर वर्तमान पीढ़ी तक सभी के दिलों में एक ही अलख जल रही थी कि प्रभु राम अपने घर में विराजे और आज यह सदियों का सपना पूरा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा पल देशवासियों के लिए आया है कि जिस पर करोड़ो हिंदू गर्व कर सकते हैं कि जब सदियों से हिंदुओं के आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे।श्री चुघ ने लोगों से अपील की 22 जनवरी को घर-घर में दिया जलाएं और भगवा ध्वज स्थापित करें।
इस दौरान संजय नगर खेडा वासियों में खास उत्साह देखने को नजर आया और लोगों ने जय श्री राम का स्मरण किया । इस मौके पर सत्यपाल गंगवार, शिवकुमार शिबू ,ललित सिंह बिष्ट, मनोज कुमार ,मुकेश मंडल, लक्ष्मण, सनी ,रविंद्र विश्वास, शेखर राय, मनमोहन सिंह ,रविंद्र कुशवाहा, जितेंद्र ,शिव छाबड़ा,राज कोली, मोनिका, उर्मिला, माधुरी ,कविता, देवरानी, सुलता, द्रोपती रोहित गुप्ता ज्ञान सिंह चौहान संजय सिंह सुभद्रा ,रामवती समेत तमाम लोग मौजूद थे।

इससे पूर्व पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भाजपा नेता और समाज सेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम लोगों ने ट्रांजिट कैंप के श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में वृहद सफाई अभियान चलाया । इस दौरान उन्होंने मंदिर के कोने-कोने में सफाई की। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि यह देश के लिए और करोड़ों हिंदू वासियों के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की पहल की है, जिसके तहत पूरे देश के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। और यह अभियान 22 जनवरी तक जारी रहेगा। श्री चुघ ने कहा की पीएम मोदी का विजन देश को स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाना है ऐसे में सभी देशवासी उनके विजन के सहयोगी बने और स्वस्थ भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश चौमुखी विकास कर रहा है और आने वाला कल भी भाजपा का होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी और देश को नहीं ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी। इस दौरान संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास बंसल , प्रियांशु , शिवकुमार शिबू, राजीव सिंह ,सुमित, सुनील ,नरेंद्र, पंकज, कृष्णपाल, पंकज ,राधे मोहन, चंद्रपाल मौर्य, सनी पासवान ,अभिषेक, राज कोली, बॉबी गंगवार, समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *