जेसीज के अनमोल, ऋषभ और शिवांग बने सीए, सुरजीत सिंह ग्रोवर ने दी बधाई

रुद्रपुर। जेसीज स्कूल के छात्र रहे अनमोल फुटेला, ऋषभ गोयल और शिवांग छाबड़ा ने चार्टेड एकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

इन छात्रों ने सत्र 2017-18 में जेसीज स्कूल से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। यह तीनों बहुत मेधावी छात्र रहे और शुरू से उनका लक्ष्य सीए बनने का रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व माता पिता को दिया। यहां बता दें कि जेसीज के 55 बच्चे सीए बन चुके हैं।

जेसीज स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने तीनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वे आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे। जूनियर छात्र सदैव सीनियर का अनुकरण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *