







देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में वन विभाग के वाहन का टायर फटने से एक आईएएस अफसर के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं, जबकि एक लापता है।


ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत हो गई। विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े।
चीला मार्ग पर सोमवार शाम को हादसे में रेंजर चीला रेंज शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी, वन कर्मी सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी और
कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली) की मौत की खबर है।
पांच घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृतकों में पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिड़याल के भाई भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।


