







रुद्रपुर। रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार को कार की टक्कर से एक बाघ की मौत हो गई। हादसे में कार चालक के घायल होने की खबर है। अलबत्ता कार क्षतिग्रस्त हो गई।


हल्द्वानी रोड पर शनिवार शाम करीब आठ बजे रुद्रपुर की ओर जा रही कार से अचानक सड़क पर आए बाघ की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाघ सामने देख कर कार चालक हड़बड़ा गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। लोग बाघ देखकर वीडियोग्राफी करने लगे। सूचना पर पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी। बाघ की उम्र छह साल की बताई गई है। कार चालक हल्द्वानी का निवासी बताया गया है।


