







रुद्रपुर। प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ नशा तस्कर “बुआ’’ को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस ने कल नशा तस्कर लीलावती को घर के बाहर पेड़ियों के पास मोहल्ला नत्था सिंह से चाँस रिकवरी में प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। जिसके आधार पर कोतवाली जसपुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता लीलावती पूर्व में थाना जसपुर से दो बार गाँजा तस्करी में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ कच्ची शराब बेचने के कई मामले दर्ज हैं। अभियुक्ता जसपुर क्षेत्र में नशेड़ियों के बीच “बुआ” के नाम से प्रसिद्ध है। नशेड़ियों की डिमांड पर बुआ द्वारा लगभग सभी प्रकार का नशा जसपुर क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है ! अभियुक्ता द्वारा काफी समय से युवा लड़कों को प्रतिबंधित दवाएं, नशा करने के लिए बेची जा रही थीं । लीलावती द्वारा बताया गया कि ये दवाएं उसको मोहल्ले की रहने वाली राजबाला पत्नी पूरण निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर ने ख़रीद कर दी थी जो ख़ुद भी मोहल्ले में नशे का कारोबार कर रही है। जो दवाएं एमबीबीएस डाक्टर द्वारा अति आवश्यक स्थिति में रिकमन्ड की जाती हैं। उन दवाओं को लीलावती द्वारा बिना डाक्टर की रिकमंडेशन पर नशे के उद्देश्य से बेचा जा रहा था। लीलावती को न्यायालय पेश कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
एसएसपी ने अपील की है कि नशे की रोकथाम में अपना योगदान दें। यदि आपके मोहल्ले में कोई मेडिकल स्टोर वाला या परचून की दुकान वाला दर्द के लिए नीले, पीले, लाल, गुलाबी रंग की दवाई बेचता है तो सावधान हो जाइए। इन दवाइयों का सेवन आपके लिये ख़तरनाक हो सकता है। यदि आपको कोई जानकारी है तो आपका चुप रहना आने वाले वक़्त में ख़तरनाक होगा। कल आपके बच्चे नशे का शिकार बनेंगे। जागरूक बने , 112 के माध्यम से नज़दीकी पुलिस को सूचना दें ।


