







रुद्रपुर। स्वागत कालोनी भूरारानी रोड पर वसुंधरा दीप के प्रबंध संपादक भरत शाह के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधायक शिव अरोरा और संपादक उज्जवल गगनेजा की मौजूदगी में वसुंधरा दीप के वार्षिक पंचांग का विमोचन किया।


दरअसल, श्री कोश्यारी रुद्रपुर में ठहरे हुए थे। भरत शाह उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने सुबह गए। उन्होंने कोश्यारी से एक दिन का समय मांगा तो कोश्यारी ने आज ही उनके आवास पर आने की सहमति जताई। जिस पर आनन फानन में भरत शाह ने विमोचन कार्यक्रम तय किया। उनके आग्रह पर विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, हाल में ही मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा नेता अमित नारंग, व्यापार मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर पूर्वी सुनील ठुकराल, किरन विर्क, प्रमोद शर्मा, राजू चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, राजकुमार शर्मा, हैप्पी धारीवाल, रौनिक नारंग, फणीन्द्र नाथ गुप्ता, राजीव चावला समेत अनेक गणमान्य लोग स्वागत कालोनी स्थित भरत शाह के आवास पर पहुंच गए।

श्री कोश्यारी के पहुंचने पर फूल मालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे भरत शाह के परिजनों से मिले। जलपान के बाद सामने पार्क में उन्होंने वसुंधरा दीप के पंचांग का विमोचन किया। वसुंधरा दीप के संपादक उज्जवल गगनेजा और भरत शाह ने कोश्यारी, विधायक अरोरा, प्रदेश मंत्री विकास, पूर्व मेयर रामपाल, उत्तम दत्ता और अनिल चौहान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।


