रुद्रपुर: सैक्सटार्शन के जाल में फंसाकर रंगदारी मांगने वाले मलिक कालोनी निवासी युवक और ओमेक्स निवासी युवती गिरफ्तार

रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने सैक्सटार्शन के धन्धे का भांडाफोड़ करते हुए एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मलिक कालोनी रुद्रपुर का निवासी है।

गल्ला मंडी निवासी जुगल किशोर पुत्र भगवान दास ने थाना पंतनगर आकर तहरीर दी कि विक्की अहुजा निवासी रुद्रपुर व नीलम गर्ग निवासी ओमेक्स कालौनी पंतनगर द्वारा उसके पुत्र विकास तनेजा को सैक्सटार्शन के जाल में फंसाकर बंधक बनाया गया और बलात्कार के केस में झूठा फंसाने की बात से डराते हुए ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 323, 341, 342, 388, 392 IPC बनाम विक्की अहुजा पंजीकृत किया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जनपद व थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। टीम ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व संदिग्धों से पूछताछ की। आज थाना पंतनगर पुलिस द्वारा पीड़ित की सूचना पर गौरव अहुजा उर्फ विक्की पुत्र स्व0 अर्जुन देव निवासी नियर जैन मंदिर रोड मलिक कालोनी थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर उम्र-40 वर्ष को ग्रीन पार्क उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में प्रकाश में आया कि नीलम गर्ग व विक्की अहुजा द्वारा योजना बनाकर योजना अनुसार नीलम ने ऐसी स्थिति बनाई कि विकास उसके साथ वाट्सएप पर अश्लील चैट करने लगा। विकास को धमकाते हुए अपने प्रभाव में लेकर नीलम के फ्लेट ओमेक्स पर बुलाया जहां दोनों ने मिलकर विकास को बाहर जाने से रोकते हुए वहीं बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उससे कहा की अगर तू 10 लाख रुपये लाकर हमें नही देता है तो तुझे बलात्कार के झूठे केस में फंसवाकर तेरे बाप की इज्जत नीलाम कर देंगे। जब 10 लाख में बात नहीं बनी तो फिर हमने विकास को बलात्कार के केस में फंसाने की बात से डराते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की थी । बात पूरे रुद्रपुर मार्केट में फैलने लगी तो नीलम गर्ग ने 112 में एक व्यक्ति द्वारा डराने धमकाने की झूठी सूचना दी थी । दिनांक 02-01-2024 को ही अभियुक्ता नीलम गर्ग पत्नी अनिल गर्ग निवासी गंगेज बी, फ्लैट न0- 403, ओमेक्स थाना पंतनगर उधम सिंह नगर उम्र-45 वर्ष को उसके मकान (घटनास्थल) से गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने ऊधमसिंह नगर वासियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के सैक्सटोर्शन गैंग के जाल में न फंसे। यदि कोई इस प्रकार के गैग से पीड़ित है तो तत्काल नजदीकी थाने में जाकर पुलिस सहायता प्राप्त करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *