रुद्रपुर: पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा, पूरी फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गदरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। अभी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम हेतु की 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

गदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का गुप्त सत्यापन किया। सूचना सत्य होने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीन टीमे बनाकर शातिर अभियुक्त के विरुद्ध कल ग्राम आर्यनगर में खेत के किनारे जंगल के पास पाखड़ के पेड़ो के नीचे अवैध असलाह बना रहे अभियुक्त मेहर सिह पुत्र स्व0 जीवन सिह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा,जनपद ऊधम सिह नगर को पकड़ लिया इसके पास से अवैध रूप निर्मित भारी मात्रा में अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये गये। मौके से पकड़ा गया अभियुक्त मेहर सिह शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। जिसकी अच्छी खासी आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त से उक्त अवैध कार्य के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि वह, उसका पुत्र महेन्द्र तथा उसकी बुआ का लडका दर्शन सिह पुत्र इन्द्र सिह मिलकर अवैध अस्लाह बनाने का काम करते हैं। दर्शन सिंह इन अस्लाहो को बनाने मे इसका पार्टनर है। महेन्द्र सिंह हमारे द्वारा निर्माणाधीन अवैध तंमचों/देशी बन्दूकों को बनाकर ग्राहको को बेचता है। हम लोग असलाह बनाकर रामपुर, रुद्रपुर , किच्छा , हल्द्वानी, बाजपुर , कालाढूंगी आदि स्थानों में 5-5 हजार रुपये प्रति तमंचे से हिसाब से बेचते हैं। महेन्द्र सिंह व दर्शन सिह के बारे मे पूछने पर यह नहीं बता सका कि इस समय वह कहाँ है? चूंकि अभियुक्त मेहर सिह उपरोक्त से अवैध तमन्चे, बन्दूके, तथा अस्लाह बनाने के उपकरण बरामद हुई है अतः अभियुक्त को इसके जुर्म अन्तर्गत धारा-3/5/25/27 शस्त्र अधिनियम से अवगत कराते हुए कल पुलिस ने गिरफ्तार कर माल को कब्जे पुलिस लिया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO-304/2023 U/S 3/5/25/27 ARM ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पुलिस ने कुल 11 असलाह, कारतूस तथा असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने 4 तंमचे 315 बोर, 04 तंमचे 12 बोर, 01 देशी रिवाल्वर .32 बोर, 02 देशी बन्दूक 12 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 अदद 12 बोर के जिन्दा कारतूस कब्जे में लिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *