







रुद्रपुर। शहर के रेनबो पब्लिक स्कूल में गत दिवस खेल दिवस और क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष भर विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।



इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने एनसीसी प्रशिक्षिका पिंकी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के एनसीसी केडिट्स की सलामी ली गई। साथ ही उनका परिचय प्राप्त किया गया। इसके पश्चात श्री शर्मा और डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स एससी पांडेय को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कक्षा नौ के छात्र अशनीत सिंह और रोहित शर्मा ने बैंड की सुमधुर धुन से अतिथियों की आगवानी की।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कक्षा नौ व ग्यारह की छात्राओं ने मधुर कंठ से स्वागत गीत प्रस्तुत कर सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने थीम सांग प्रस्तुत किया। वहीं खेलो इंडिया और पेनपॉन समूह नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि डाक्टर नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मनोवृत्तियों के विकास का माध्यम है। परेड अनुशासन नियमों का परिमार्जित स्वरूप है, जिसके साक्षात दर्शन आज विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से हुए। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स एससी पांडेय ने कहा कि खेलकूद का न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानव चरित्र पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। आज प्रदर्शित लेजियम, डम्बल, पीटी, एरोविक्स, एनसीसी परेड, योगा एवं ड्रिल जुजुत्सू गुणकारी व्यायाम है। जिससे शरीर की शिथिलता तो दूर होती ही है साथ ही कठिन साधना, सैनिक के समान अनुशासन, सहनशीलता, प्रतियोगिता की भावना, भाईचारा, त्वरित निर्णय की क्षमता, धैर्य क्षमा आदि जीवन मूल्यों का विकास होता है।
विद्यालय के प्रबंधक संजीव मलिक ने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स एससी शर्मा और प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक नागेंद्र प्रसाद शर्मा को अमूल्य समय देने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन कार्यवाहक प्रिसिंपल संजय कुमार अग्रवाल के धन्यवाद उद्बोधन के साथ हुआ। इस मौके पर रेनबो परिवार से जुड़े नवीन सदस्य श्रीमति गौरी मलिक और दिव्यांशी मलिक की उपस्थिति पर हर्ष जताया गया।
श्रीमति गीतांजलि मलिक और संजीव कुमार अग्रवाल ने खेल प्रशिक्षक अमन बरनवाल, प्रियम त्रिपाठी, किरन गुप्ता, पिंकी सिंह, बलविंदर सिंह, योग शिक्षिका लक्ष्मी नेगी, नृत्य शिक्षिका आशिया रजा, संगीत शिक्षक स्टीफेन को विद्यार्थियों को दिए एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। अंत में खेल दिवस और क्रिसमस की बधाई दी गई।


