







रुद्रपुर। आज रुद्रपुर में आयोजित हुए युवा सिख सम्मेलन जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए तो विगत काफी दिनों से इसकी सफलता को लेकर लगे विधायक शिव अरोरा ने आज उमड़े जनसमूह को देख कहा निश्चित रूप से सिख समाज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़ा है और इतनी बड़ी तादात में आये जनसमूह जिसने साबित कर दिया तराई क्षेत्र कौमी एकता और अखंडता के लिये जाना जाता है। हजारों की तादात में पहुँचे सिख समाज का मुख्यमंत्री धामी के प्रति स्नेह गौरवशाली क्षण है। विधायक शिव अरोरा द्वारा सिखों की मांगों को लेकर लिखित पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक की मांग को गम्भीरता से लेते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हम बाजपुर के 20 गांव की समस्या पर पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं और हमारे सिख भाई निश्चित रहें इसका समाधान उत्तराखंड सरकार हर प्रकार से करेगी। विधायक शिव अरोरा की मांग विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल को भी बनाने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घोषणा की। रुद्रपुर से अमृतसर रेल चलाने को लेकर भी रेल मंत्री से वार्ता की है जल्द सुखद परिणाम आएंगे। साथ ही वर्ग चार की नियमतिकरण की पॉलसी को बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। राज्य में आनंद कारज एक्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केबिनेट में लाये हैं जल्द इस कार्य को भी कर लिया जायेगा। रुद्रपुर में गुरु तेग बहादुर के नाम पर किसी चौक का नाम हो इस पर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति जतायी। विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमारे बीच के हैं और यहाँ की हर समस्या को अच्छे से जानते हैं। धामी हैं तो हर समस्या का समाधान होगा। विधायक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है उनके द्वारा रखी गयी सभी मांगो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अमलीजामा पहनाने का कार्य करेंगे और यही हमारे सिख समाज के लोग भी चाहते हैं। विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिये सभी कार्यकर्ताओं, सिख समाज और आये सभी महानुभावों का आभार जताया।


