युवा सिख सम्मेलन की तैयारियां तेज, 18 को सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

रुद्रपुर। 18 दिसंबर को रुद्रपुर में होने वाले युवा सिख सम्मेलन को लेकर आज एक बैठक का आयोजन सितारगंज विधानसभा के श्री गुरुद्वारा सिंह सभा बरी में किया गया। बैठक में 18 तारीख को सुबह 10:00 बजे आयोजित युवा सिख सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार सिख समाज के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी आनंद कारज मैरिज एक्ट को भी मान्यता दी है। साथ ही हेमकुंड साहब में रोपवे लगाने का काम भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सिखो से जुड़े हुए गुरुद्वारा धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने करतारपुर साहिब कोरिडोर को खोलने का भी काम किया। साथ ही पासपोर्ट की बाध्यता को भी समाप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सिखों को सम्मान दे रहे हैं। हमारे गुरुओं के पुत्रों के बलिदान पर उन्होंने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में बनाने का जो निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है। आज तक हमारे गुरुओं की शहादत को किसी भी पार्टी द्वारा सम्मान नहीं दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन जरनैल सिंह ज्ञानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलवंत सिंह काला, लक्खा सिंह, गुरदीप सिंह चौहान, जगजीत सिंह विर्क, लखबीर सिंह बल, अमन विर्क, इकबाल, संदीप बाजवा, इंद्रजीत सिंह, लखविंदर विर्क आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *