







रुद्रपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उत्तम दत्ता के निवास पर पहुंचकर शाल ओढ़ाकर व पुष्प कुछ देकर बधाई दी।


स्वागत करने वालों में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, चंद्रसेन कोली, प्रभात स्वर्णकार, भुवन गुप्ता, राकेश सिंह, सुशील चौहान, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, विधान राय, राज चक्रवर्ती, बंटी कोली, आदि लोग उपस्थित थे।

उधर लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता को मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनने पर चामुंडा मंदिर शिवनगर के पास श्री श्याम एजेंसी पर लड्डुओं से तौला गया।
लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, समाजसेवी संजय ठुकराल, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल, मनीष गंगवार, दीपू गुप्ता, विकास आर्या, वेद प्रकाश राठौड़ ,छत्रपाल राठौर, वेद प्रकाश मौर्य, शम्मी गुप्ता, गीता गुप्ता, किशन यादव, राजेंद्र राठौड़, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


