







रुद्रपुर। आज राज्यों के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसित होने पर विधायक शिव अरोरा ने कैम्प कार्यालय पर कार्यकताओं के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया।


एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपक्ष द्वारा मध्य प्रदेश में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जनता ने महत्व दिया। वहां दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इन चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि जनता भाजपा के साथ है और 2024 में केंद्र में फिर भाजपा सरकार बनाएगी।


