रुद्रपुर: इस तरह विदा किया मेयर रहे रामपाल और निवर्तमान पार्षदों को

रुद्रपुर। नगर निगम में रामपाल सिंह का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा होने पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने रामपाल सिंह और सभी पार्षदों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और मेयर एवं पार्षदों को भावभीनी विदाई दी।

स्वागत कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल सबके सहयोग से कब बीत गया पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों के साथ ही पार्षदों का भी विशेष रूप से उन्हें सहयोग मिलता रहा, जिसके चलते ही वह कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूरा कर पाये। सबके सहयोग के चलते ही उनका पांच वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा और पूरे पांच वर्ष तक नगर निगम भ्रष्टाचार से मुक्त रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति का नगर निगम में पूरी तरह पालन किया गया। नगर निगम के साथ साथ उनके घर के दरवाजे भी आम लोगों के लिए हमेशा खुले रहे। उन्होंने आम जनता के साथ साथ नगर निगम कर्मचारियों की उम्मीदों पर भी खरा उतरने की कोशिश की। सभी के प्रयासों से छह मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने में भी कामयाबी मिल पायी है यह बड़ी उपलब्धि है। रामपाल सिंह ने कहा कि जनता ने सेवा का मौका दिया तो आगे भी वह जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ रूद्रपुर इकाई के अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने रामपाल सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मेयर के रूप में रामपाल ने निष्पक्ष और निर्विवाद रहकर काम किया। उन्होंने कभी भी दलगत राजनीति के आधार पर काम नहीं किया। नगर निगम कर्मचारियों के लिए उन्होंने हमेशा एक अभिभावक की भूमिका निभाई। नगर निगम में उनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इस दौरान निवर्तमान पार्षदों ने भी रामपाल सिंह की उपलब्धियां बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामपाल सिंह जैसा सरल और व्यवहारिक मेयर सौभाग्य से मिलता है। उन्होंने कभी भी किसी को निराश नहीं किया। सबको साथ लेकर चलने वाले रामपाल सिंह को शहर की जनता एक बार फिर मेयर के रूप में देखना चाहती है।

मेयर रामपाल सिंह ने घर जाते समय नगर निगम परिसर में स्थित भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल एवं सफाई संघ के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया के साथ माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर घर को प्रस्थान किया ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी ,सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, दीपक गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी हर्षपाल सिंह चांडोक, अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार, गजेंद्र पाल, सुरेश कुमार, मनोज गहतोड़ी,सागर नेगी, पार्षद विधान राय निमित्त शर्मा मोहन खेड़ा प्रमोद शर्मा सुशील चौहान शालू पाल रजनी रावत रीना जग्गा बबलू सागर सोनू अनेजा धर्म सिंह कोली रमेश कलरा परवेज कुरैशी सीमा गुप्ता भुवन गुप्ता सायरा बानो राजेश जगा अंबर सिंह डॉ राकेश सिंह विनय विश्वास प्रमोद शर्मा सोनू मुल्तानी सुनील कुमार मुकेश कुमार, शुभम पाल, सचिन कोली, शिवम कोली, अरुण रस्तोगी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *