







देहरादून। विगत दिनों उत्तराखंड सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने ऊधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर और जसपुर में राइस मिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी । जहाँ खाद्य मंत्री को अपने निरीक्षण में कई सारी खामियां देखने को मिली। जिसपर विभाग ने नियमों का पालन नहीं कर रहीं मिलों पर कार्रवाई करते हुए चार मिलों को सस्पेन्ड किया है। जिनमे धनलक्ष्मी सीड्स बाजपुर , महाबीर राइस मिल बाजपुर , एएसएम इंडस्ट्रीज्ज बाजपुर और पंजाब राइस मिल जसपुर शामिल हैं।


दरअसल बीते रोज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जनपद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर व जसपुर में कई मिलों का औचक निरीक्षण किया था। जहां कई मिलों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसी परिपेक्ष्य में खाद्य विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
खाद्य मंत्री ने बताया कि वहीं एएसएम इंडस्ट्रीज बाजपुर के अपने निरीक्षण में उन्हें यह प्लांट बंद खंडर अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट संचालन की अवस्था मे नहीं है, क्योंकि जहां तहां धूल फैली हुई थी, तो वहीं यहां पर कर्मचारियों का नहीं होना भी इस बात की पुष्टि करता है कि यह प्लांट भी बंद है।
कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सारे प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में लगाए गए हैं, जिसका उद्देश्य सिर्फ धान का क्रय करना है।कहा कि जिन भी मिलों में कमियां पाई गई हैं उनमें सोर टैक्स मशीन, ड्रायर प्लांट, ब्लेन्डिंग मशीन का न होना पाया गया। इसके अलावा भी कई अन्य खामियां इन मिलों में देखने में आई।


