कांग्रेस विधान सभा प्रभारी वरुण कपूर का जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत, कपूर बोले सभी कांग्रेसियों को एक झंडे के नीचे लाने का करेंगे प्रयास

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा नियुक्त रुद्रपुर विधान सभा के प्रभारी वरुण कपूर का जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। साथ ही रुद्रपुर विधान सभा में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। युवा कांग्रेस नेता कपूर ने कहा कि वे शीघ्र ही रुद्रपुर में सभी कांग्रेसियों से मिल कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में सभी कांग्रेसी एक मंच पर आकर सहभागिता करें।

रुद्रपुर विधान सभा के नवनियुक्त प्रभारी वरूण कपूर बाजपुर के निवासी हैं। उनकी माता जिला पंचायत की सदस्य रहीं हैं। आज उनके रुद्रपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने रुद्रपुर में वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी मजबूत करने की दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का समय है। पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ उभर रही है। भाजपा सरकार से तंग आई जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। कहा कि कांग्रेस की महानगर कमेटी ने सीपी शर्मा के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया है, ऐसे में सभी कांग्रेसियों को महानगर कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर हो।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पार्टी की गुटबंदी की ओर रुद्रपुर प्रभारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में कुछ लोग शिरकत नहीं करते। साथ ही कुछ लोगों ने पार्टी फोरम से अलग हट कर अलग कार्यक्रम करने की परंपरा शुरू कर रखी है। कहा कि यह परंपरा बंद होनी चाहिए, ताकि कांग्रेस मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि महानगर में सभी वार्ड कमेटियों का गठन हो चुका है। उन्हें मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेसियों का सहयोग चाहिए, ताकि लोकसभा चुनाव में सार्थक परिणाम आएं। इस दौरान अन्य कांग्रेसियों ने अपनी समस्याओं से विधान सभा प्रभारी को अवगत कराया।

विधान सभा प्रभारी वरुण कपूर ने कहा कि वे सभी कांग्रेसियों से बात करेंगे और पार्टी की गुटबाजी को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कहा कि कांग्रेसी आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें।

इस दौरान ममता रानी, सौरभ चिलाना ,संदीप चीमा, फरीद मंसूरी पुष्कर जैन, मोहन खेड़ा, सुबहान पाशा, गुरदेव सिंह, रमेश बोरा, राजेश कुमार, अशोक मंडल, सतीश कुमार, नवीन खेतवाल, सुनील आर्य, सपना गिल, उमा सरकार, गौतम धरामी, विकास विश्वास, अबरार अंसारी, दिलशाद अहमद, फुदेना साहनी, हरिशम राजपूत, ओमप्रकाश गंगवार, जमील अहमद, बजीर अहमद, इंतजार अहमद, एजाज, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.