







रुद्रपुर। छठ पूजा के अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर जाकर छठ मैया का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा की ऊधम सिंह नगर एक कौमी गुलदस्ता है यहां पर सभी समाज के लोग खुशियों से अपने-अपने पर्व को मनाते हैं। यहां पर लोहड़ी हो खिचड़ी हो उत्तरायण हो सभी त्योहारों को एक साथ मनाया जाता है। विविधता में एकता यही हमारी पहचान है यही हमारी संस्कृति है।


सभी घाटों पर जो इस बार नजारा देखने को मिला वह वास्तव में ही बहुत ही सुंदर था। सभी घाटों को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। वहां पर बहनों ने माता ने बहुत ही अच्छे तरीके से डूबते सूरज और उगते सूरज को अर्घ्य देकर अपने परिवार और क्षेत्र के खुशी की कामना की। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा की छठ पूजा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में ही अवकाश देकर हमारे पूर्वी समाज को सौगात दी। आने वाले समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से क्षेत्र में सभी घाटों के लिए उनके शुद्धिकरण के लिए विशेष बजट की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि इन घाटों का कायाकल्प किया जा सके। भ्रमण के दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कल्याणी नदी, तीन पानी डैम, फुल्सुंगा, आनंद विहार जगतपुरा, खेड़ा इत्यादि घाटों पर जाकर मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।


