रुद्रपुर: पदक विजेताओं को शुक्ला और रामपाल ने किया सम्मानित

रुद्रपुर। 26 अक्तूबर से 09 नवंबर तक गोवा में संपन्न हुये 37वें राष्ट्रीय खेलों में पेंचक सिलाट के 07 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और 03 कांस्य पदक उत्तराखण्ड प्रदेश को दिलाए, आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मेयर रामपाल सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने अपने आवास पर सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड प्रदेश पेंचक सिलाट टीम कोच हेमंत सिंह खनायत ने बताया की उत्तराखण्ड प्रदेश से 25 विभिन्न खेलों के 174 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। गोवा राष्ट्रीय खेलों में पूरे भारतवर्ष से 10000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

आजा गोवा राष्ट्रीय खेलों से लौटकर रुद्रपुर वापस आने पर खिलाड़ियों के कोच और पेंचक सिलाट संघ के महासचिव बबल्लू दिवाकर और सभी विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सम्मानित किया और पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को आगामी उत्तराखंड मैं होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों मैं पेंचक सिलाट खेल को शामिल करवाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
यह अवसर पहली बार था जब गोवा राष्ट्रीय खेलों में पेंचक सिलाट खेल को शामिल किया गया। उत्तराखण्ड के पेंचक सिलाट खेल के पदक विजेता खिलाड़ी निखिल भारती स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक, इशू भारती कांस्य पदक, गायत्री नेगी कांस्य पदक, अभिषेक वर्मा कांस्य पदक, कीर्ति गोसाईं कांस्य पदक खिलाड़ी को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में हर सम्भव सहयोग करने को आश्वस्त किया।

उधर, गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में पद जीतकर लौटे पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों को मेयर रामपाल सिंह ने अपने आवास पर सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया।

बता दें गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में शहर के पेंचक सिलाट खिलाड़ी निखिल भारती ने स्वर्ण पदक, गायत्री नेगी, कीर्ति गोसाईं , इंशु भारती एवं अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक अर्जित कर शहर और जनपद का नाम रोशन किया है। पदक जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों का मेयर रामपाल ने अपने आवास पर स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मेयर रामपाल सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों के कोच बबलू दिवाकर को भी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेयर रामपाल ने कहा कि रुद्रपुर के इन खिलाड़ियों ने देश की सबसे बड़े खेल प्रतियोगिता में पहुँच कर शहर के साथ साथ उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। जिले की खेल प्रतिभाएं लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे खिलाड़ियों से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। मेयर रामपाल ने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति के मानसिक विकास के लिए शिक्षा का महत्व है उसी प्रकार व्यक्ति के शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर आदेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा,जिला महामंत्री युवा मोर्चा बिट्टू चौहान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *