रुद्रपुर: निजी वाहनों की नई सीरीज खुल रही है, आप भी अपने नए वाहन का ले सकते हैं मनपसंद नंबर

रुद्रपुर। दीपावली के मौके पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। यदि आप भी मनपसंद रजिस्ट्रेशन नम्बर चाहते हैं, इस समय मिल सकता है। 14 नवंबर से नई सीरीज खुल जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणि मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी वाहनों से संबंधित नई सीरीज आरंभ हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निजी वाहनों से संबंधित सीरीज (UKO6BG) समाप्त होने वाली है। निजी वाहनों से सम्बन्धित आगामी सीरीज (UK06BH) 14 नवम्बर को अपरान्ह में खोल दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन स्वामी जो अपने वाहन का इच्छित नम्बर नई सीरीज (UK06BH) हेतु बुक कराना चाहते है वो ऑनलाईन बेबसाईट https://fancy.parivahan.gov.in के माध्यम से बुक करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *