







रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जानकारी देेते हुए बताया कि 03 नवम्बर को नेपाल देश के जिला जाजर कोट क्षेत्र लामी डाण्डा में आये भूकम्प के कारण हुई भारी क्षति के मध्यनजर मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।


सीमावर्ती जनपद होने के कारण इस दैवीय आपदा में सहायता किया जाना और भी प्रासंगिक हो जाता है। ऐंसी स्थिति में जनपद ऊधम सिंह नगर से भी तत्कालिक रूप से सहायता प्रदान किये जाने हेतु खाद्य सामाग्री यथा-चावल, आटा, दाल, नमक, तेल, मसाले एवं पुर्नवास सामाग्री यथा-कम्बल, चादर आदि भूकम्प से प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।
इस आशय से जनपद स्थित स्वैच्छिक संगठनों से अपील की है कि वह नेपाल देश में आए भूकम्प प्रभावितों हेतु यथा संभव सहायता प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद में जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायता प्रदान करने वाले समस्त संगठन एवं व्यक्ति अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी (7535830569), अपर जिलाधिकारी नजूल/प्रशासन जय भारत सिंह मो0-9456334433, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार मो0-8859004050 एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी मो0-8057402121 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


