







रुद्रपुर। पुलिस लाईन रुद्रपुर में उत्तराखंड राज्य का 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह व एसएसपी डा0 मंजुनाथ टीसी ने राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर प्रांगण में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं स्वागत गीत के साथ की गई।
- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों के 33 स्टॉल लगाए गए l कार्यक्रम में डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मेयर रामपाल सिंह राज्य आंदोलन कारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश पनेरू व अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।


