बेहड़ ने साबित किया कि लोग यूं ही तराई का शेर नहीं कहते

रुद्रपुर। तिलकराज बेहड़ को यूं तराई का शेर नहीं कहा जाता है। दरअसल वे जनाधार वाले नेता हैं और अपने दम पर भीड़ जुटा लेते हैं। यही बात आज उन्होंने किच्छा में साबित कर दिखाई। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने क्षेत्र में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ को दिखा कर अपनी शक्ति प्रदर्शन किया और कांग्रेस के साथ ही भाजपा को यह अहसास कराया कि आज भी लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं। उन्होंने इस शक्तिप्रदर्शन में कांग्रेस के किसी बड़े नेता को आमंत्रित ही नहीं किया था। यह पार्टी उन नेताओं को संदेश देने की कोशिश थी, जो बेहड़ के विरोधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं।

गौरतलब है कि तराई के ही एक नेता की शह पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने रुद्रपुर में समानांतर संगठन चलाने वालों के हाथ कांग्रेस की कमान सौंप दी। जिलाध्यक्ष से लेकर महानगर अध्यक्ष तक की कमान बेहड़ के धुर विरोधियों के हाथों सौंप दी। किच्छा विधायक बेहड़ रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और हाल में जिला महामंत्री संगठन में योगेश चौहान की नियुक्ति से खासे नाराज़ हैं। उनका कहना है की दोनों लोगो ने इनके साथ अभद्रता की थी। शिकायत और नाराज़गी के बाद भी प्रदेश हाईकमान और जिला संगठन ने बेहड़ की नाराज़गी की परवाह नहीं की और दोनों लोग अपने पद पर हैं। इसके बाद से बेहड़ ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आवाज़ उठा रखी है। अब वे खुले मंच पर भी आलोचना और छींटाकशी करने से नहीं चूकते।

माना जा रहा है कि ये शक्तिप्रदर्शन भी बेहड़ ने अपने दम पर कर कांग्रेस को अपनी अनदेखी का अहसास कराया है। उन्होंने इशारों इशारों में कांग्रेस के नेताओं पर कटाक्ष किये
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर भी जमकर हमला किया। कहा बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पैसों के दम पर अधिकारियों को पोस्टिंग दी जा रही है।

बेहड़ ने कहा पूरे प्रदेश में खनन के नाम पर जमकर वसूली की जा रही हैं डम्पर के नंबर नोट किये जा रहे है
साथ ही उन्होंने धान खरीद पर भी सवाल उठाए। बेहड़ ने विद्युत विभाग के एमडी पर आरोप लगाया कि एमडी खुलेआम पैसे लेकर विभाग के अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग कर रहे हैं।

बेहड़ ने कहा किच्छा के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है जिसका कर्जा वो क्षेत्र का विकास कर उतारेंगे। उन्होंने लोकल पुलिस प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। उन्होंने लेफ्ट पाहा नहर के कवर होने पर किच्छा में नया बाजार विकसित होने की बात कही। कहा कि जिले में सरकारी जमीन सिर्फ किच्छा विधान सभा क्षेत्र में ही है और यहां विकास की अपार संभावना है। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। व्यापार बढ़ेगा।

जनसभा में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी , पूर्व पालिकाध्यक्ष रुद्रपुर मीना शर्मा , हाजी सरवर यार खान गुलशन सिंधी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नागेश त्रिपाठी, बबलू चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ , अरुण शुक्ला , राजीव प्रताप सिंह , जगरूप सिंह गोल्डी, निर्मल हंसपाल , सुनीता कश्यप, सिमरन कौर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *