हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, करनाल से 4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारुद बरामद

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करनाल में पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आतंकियों के पास से बरामद हथियारों में गोलियां और बारूद के कंटेनर शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह चार बजे के करीब बसताड़ा टोल प्लाजा के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया। सभी एक बड़ी एसयूवी से कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *