अग्रवाल महिला समिति के करवाचौथ उत्सव में स्नेह रूंगटा बनीं क्वीन, महिलाओं ने मचाया धमाल

रुद्रपुर। अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने खूब धमाल मचाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती अंगूरी देवी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नैंसी बंसल रहीं। इसके अलावा श्रीमती युकी अग्रवाल उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन किया गया। अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने बताया कि रेट्रो तो मेट्रो और राजस्थानी गुजराती पंजाबी हरियाणवी फोक डांस हुए, जिसमें सभी महिलाओं ने बहुत लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में नव विवाहित युवतियों का सम्मान किया गया। जिन बहूओं की पहली करवा चौथ थी उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महामंत्री प्रिया गर्ग ने बताया कि नव विवाहित बहुओं द्वारा एक क्विज खिलाई गई, जिसमें स्नेह रुंगटा करवा चौथ क्वीन के रूप में विनर रहीं। कोषाध्यक्ष ऊषा श्यामपुरिया ने सभी आगंतुकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल खान-पान के स्टॉल, दिवाली के आइटम के स्टॉल, कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वेलरी के स्टाल आदि लगाए गए थे। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। इस दौरान सरपरस्त कांता अग्रवाल, पुष्पा गर्ग, रश्मि जिंदल, सोनल बंसल, ज्योति गोयल, सौम्या अग्रवाल, वंदना गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, मेघा, ईती श्यामपुरिया, कुसुम जैन, रीना अग्रवाल अंजू बंसल दीप्ति अग्रवाल, राजकुमारी तुलसियान रुचि गर्ग, उमा गर्ग, वर्तिका जिंदल, मधु रुंगटा, नीतू रुंगटा, बबीता मित्तल, सुमन मित्तल, सीमा बिंदल, स्वीटी बिंदल, नीतू अग्रवाल आदि मौजूद थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *