रुद्रपुर: असम के सीएम की ओर कोर्ट में पेश हुई दिल्ली के वकीलों की टीम, 18 नवंबर को रखेंगे सीएम का पक्ष

रुद्रपुर। असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेसी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी मामले पर उधम सिंह नगर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में मुख्यमंत्री की ओर से दिल्ली के वकीलों की टीम पहुंची। वकीलों ने असम के मुख्यमंत्री का पक्ष रखने के लिए समय मांगा, जिस पर अगली तारीख 18 नवंबर तय हुई है।

गौरतलब है कि इस मामले में रुद्रपुर की कोर्ट में डा गणेश उपाध्याय के बयान दर्ज हो चुके हैं। दाखिल परिवाद के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा द्वारा वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किच्छा में हुई जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

दाखिल परिवाद पर डॉ गणेश उपाध्याय ने अपने ब्यान दर्ज कराते हुए कहा नेहरू व गांधी परिवार से संबंधित होने के साथ-साथ इस देश की आजादी से लेकर देश के विकास में अपने तीन-तीन पीढ़ियो ने अपने लहू से देश को सीचा हैं।

उन्होंने न्यायालय पूर्व में असम के मुख्यमंत्री हिमता विसवासर्मा के खिलाफ दाखिल परिवाद में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश उधम सिंह नगर श्रीमती मीना देउपा ने सम्मन जारी कर मुख्यमंत्री असम हेमंत विसवासर्मा को 17 अक्टूबर 2023 को हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा था। दिल्ली से वकीलों की टीम राजीव नयन के नेतृत्व में कोर्ट में पहुंची, अगली तारीख 18 नवंबर को है, जिसमें असम के मुख्यमंत्री का पक्ष रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *