रुद्रपुर: विद्यालय होंगे स्वच्छ, बच्चे रहेंगे स्वस्थ मिशन के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

रुद्रपुर। नगर निगम एवं सोचो डिफरेंट संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आज नगर के गुरुनानक कन्या विद्यालय एवं आर्य समाज कन्या विद्यालय के बाहर स्वच्छता अभियान चला कर गंदगी को हटाया गया। जिसमें विशेष रूप से मेयर रामपाल, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, पार्षद आयुष तनेजा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा, हरीश चौधरी राजकुमार सीकरी, जतिन नागपाल,पार्षद दिव्या अनेजा ,लक्ष्मण, कुलदीप राणा एवं समस्त नगर निगम के पर्यावरण मित्र शामिल थे। इसके अलावा सोचो डिफरेंट संस्था से विकास अरोरा, संदीप चावला, सुरेश कालरा, राहुल, नरेश, प्रतीक अरोरा,अनुराग मुंजाल उपस्थित थे। विद्यालय होंगे स्वच्छ, बच्चे रहेंगे स्वस्थ मिशन के तहत यह स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *