वेद ठुकराल की अगुवाई में मां ज्वाला की पवित्र ज्योति पहुंची रुद्रपुर, हुआ भव्य स्वागत

रुद्रपुर। श्री दुर्गा यात्रा समिति द्वारा श्री दुर्गा मंदिर रुद्रपुर से 32 वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा में कल हिमाचल प्रदेश से माँ ज्वाला जी की पवित्र ज्योति लेकर रुद्रपुर पहुंचे माँ भक्तों का रुद्रपुर में भव्य स्वागत हुआ।

सबसे पहले ज्वाला ज्योति का स्वागत हिमाचल के ऊना में माँ भक्तों द्वारा किया गया और प्रसाद वितरित किया। आगे रात्रि में अम्बाला में हैप्पी जी के निवास पर भी पर भी बहुत ही धूमधाम से स्वागत किया और सभी को रात्रि भोजन कराया गया। उसके बाद वहां भजन कीर्तन किया गया। दोपहर को काशीपुर में लाला दिनेश जी मावे वालों के पैट्रोल पम्प पर बहुत ही सुंदर स्वागत किया गया और फूलों की वर्षा करके सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। यहां भी लंगर की व्यवस्था की गई। इसके आगे गदरपुर में भी बहुत ही भव्य स्वागत किया गया।

उसके बाद गल्ला मंडी में ज्योत का श्री दुर्गा मंदिर सभा ओर सभी नगर की धार्मिक समाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। दुर्गा मंदिर की अध्य्क्ष रेणु अरोरा , किशन नारंग, गुरुशरण बब्बर, देवेन्द्र कुकरेती, दीपक अरोरा, संदीप धीर, गुरमीत सिंह, संजय जुनेजा, केवल बत्रा, सुनील ठुकराल, विकास शर्मा, महेश बब्बर, विजय जग्गा, राकेश सुखीजा, अमित बांगा, ओम प्रकाश अरोरा , रोहित जग्गा, सागर छाबड़ा, श्वेता गाबा, कृष्णा गाबा, पूनम कक्कड़, इना ठुकराल, हरीश ठुकराल आदि भक्तों ने स्वागत किया।

यात्रा करने वालों में संयोजक वेद ठुकराल, महंत राजीव ठक्कर, पवन गाबा पल्ली, मोहित बत्रा, किशन मेहता, काका नारंग, विक्की कक्कड़, कथा वाचक लाडली , गीता कुशवाह, राजीव गौड़, अमित दुआ, अंशु कक्कड़, किशन सुखीजा, विपिन अरोरा, पंकज शर्मा, नजीर सिंह, रीता मेहता, एकता दुआ, ठाकुर ओम वीर सिंह, सुनीता सिंह, गीता सुखीजा, अशोक चोपड़ा , राजेन्द्र अग्रवाल, भावना सचदेवा, गीतिका सचदेवा, राम राजदेव, ऋषभ दुनेजा, रोहित , राकेश मण्डल, सौम्या, कपीश, ओम सचदेवा आदि माता के भक्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *