







रुद्रपुर। चौथे पैरा एशियाई खेलों में 309 सदस्यीय भारतीय दल प्रतिभाग करने जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ी नीलिमा राय एवं निर्मला मेहता का चयन पैरा एशियन गेमों के लिए हुआ। डिसेबल स्पोटिंग सोसाइटी द्वारा दोनों ही खिलाड़ियों का सम्मान किया गया तथा एशियन गेमों के लिए शुभकामनाएं देकर एशियन गेमों के लिए रवाना किया।


दोनों खिलाड़ी हांगझोऊ चाइना में 22 से 28 अक्टूबर को होने वाले पैरा एशियन गेमों में पैरा लॉन बाउल्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। डिसेबल स्पोटिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया की बड़े हर्ष का विषय है कि जिला उधम सिंह नगर के दोनों खिलाड़ी भारतीय पैरा लॉन बाउल्स खेल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। श्री चुघ ने प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। उक्त अवसर पर दोनों खिलाड़ियों का रुद्रपुर सिटी क्लब में सम्मान समारोह अयोजित कर इनको आर्थिक रूप से सहायता भी प्रदान की गई।
समारोह के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, जेबी सिंह, संरक्षक सीए अशोक सिंघल , मनीष अग्रवाल, पंडित मुकेश वशिष्ठ, प्रदीप बंसल, हरविंदर सिंह (हरजी), योगेश पांडेय,राज कोली एवं सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दोनों खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


